Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री जी का लकी नंबर बना अनलकी (1206)

विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया।रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था।सीआर पाटिल ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल नेली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के पारिवारिक मित्र बकुल नथवाणी ने बताया, विजयजी की पत्नी अंजलीबेन 19 मई को लंदन गई थीं। पंजाब का प्रभार होने और लुधियाना में उप-चुनाव के चलते 5 और 10 जून की टिकट बुक करवाकर कैंसल करवा चुके थे। परिवार के करीबियों ने बताया कि रुपाणी 1206 अंक को अपना लकी नंबर मानते थे। इसी कारण एक कार और स्कूटर का यही नंबर लिया था। यह दुर्भाग्य ही है कि उनका निधन भी 12/06 को हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles