Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संतोषी नगर स्थित राशन डीलर पर गडबडी करने पर हुई कार्यवाही,दुकान सीज

कोटा 13 जून। खाद्य सुरक्षा गेंहू के वितरण में पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र चौधरी द्वारा गडबडी की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन को अवगत करवाने पर जैन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी देशवासियों को खाद्य सुरक्षा के तहत जो निःशुल्क गेंहू उपलब्ध करवाया जा रहा है पूववर्ती कांग्रेस सरकारों में पात्रता रखने के बावजूद जिसका हक था उसे नहीं मिला। परंतु अब राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। इसलिए जिसका जितना हक है, उसे मिलकर रहेगा। कोई भी इसमे गडबडी नहीं कर सकता है। जो भी कौताही बरतेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

आज कोटा दक्षिण विधानसभा में संतोषी नगर स्थित राशन की दुकान एफ पी एस 98 नम्बर संचालक गुरूमुख दास द्वारा खाद्य सुरक्षा गेहूं वितरण में पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र चौधरी गडबडी की सूचना से अवगत करवाने पर कार्यकर्ताओ के साथ दुकान पर जाकर निरीक्षण करने पर पाया कि उपभोक्ताओं को 20 किलो गेहूं की जगह 18.50 किलो गेहूं दिया जा रहा था, इस पर मौके से ही डीएसओ, जिला कलेक्टर कोटा को इस विषय से अवगत करवाया तथा अविलंब कानून सम्मत कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये।

इसके पश्चात् खाद्य सुरक्षा मंत्री सुमित गोदारा को सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत करवाया जिस पर मंत्री महोदय ने तुरंत कार्यवाही कर दुकान सीज करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि जिसका जितना हक है, उसको मिलकर रहेगा। जो भी गडबडी करेगा, गरीबों के हक पर डाका डालेगा, उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्यवाही होगी। और कोई भी राशन डिलर इस तरह की गडबडी करते पाया जायेगा, उसके खिलाफ भी निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। इस अवसर पर चेतन नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles