कोटा/अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की सद्गति के लिए हाडोती संभाग कोचिंग समिति (रजि.) द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।मीडिया प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि हादसे में 270 यात्रियों की मौत हो गई जो दु :खद घटना है संभाग के अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा, एवं जिला अध्यक्ष सोनिया राठौड़ ने दुख जताते हुए कहा कि यात्रियों के साथ-साथ देश की भावी युवा डॉक्टर का भी समय से पूर्व हादसे में जीवनलीला समाप्त होना देश के लिए बड़ी हानि हुई है
श्रद्धांजलि सभा में संरक्षक राकेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता, महामंत्री धनेश विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष नरेश नागर, वीरेंद्र शर्मा, प्यारेलाल सिरोठा, गुंजन, एवं छात्र छात्राओं ने विमान हादसे में मृतक परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की।






