Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सेना का नया सुरक्षा कवच (गोल्डन डोम)- कालीचरण राजपूत

सेना का नया सुरक्षा कवच (गोल्डन डोम)…………….

 

एक नया ईजाद है, सुरक्षा गोल्डन डोम।

डिफेंस मिसाइल है यही, स्टेशन होगा व्योम ।।

इसका ही वाहक रहे, गोल्डन डोम है नाम ।

आकाश से ही मारना, इसका होगा काम ।।

स्थान दाग देंगे सभी, अचूक होगा काम ।

ग्लोबल मिसाइल ड्रोन, यही रहे तेहिं नाम ।।

अंबर से दागो इसे, सबका करेगी नाश ।

होगी देश सुरक्षा ही, मकसद इसका खास ।

मिसाइल कैसी भी हो, डोम करेगी नष्ट ।

अंबर का अब रण हुआ, कर दें हम स्पष्ट ।।

दो हजार उनतीस में, आने की उम्मीद ।

कौन राष्ट्र बाकी रहे, होगा कौन शाहीद ।।

पंद्रह लाख करोड़ है, डॉलर इसका मूल्य ।

उत्पादन के बाद यह, हो जाएगी अमूल्य ।।

होगा पहली बार ही, अनूठा एक प्रयोग ।

भविष्य पता न विश्व का, कैसा होगा योग ।।

शस्त्र तैनाती ध्यौ में, होगी दिन और रात ।

क्रोध देश को आएगा, तब कैसे बनेगी बात ।।

होगा यह सुरक्षा कवच, तकनीकी में श्रेष्ठ ।।

अगले डोम जन्मे नहीं, रहे सभी में ज्येष्ठ ।।

यह विचित्र सा दिन है, अंतर महाद्वीपीय ।

नष्ट करे हर ठौर को, द्वीपी उप द्विपीय ।।

 

G= Global, D= Drone, M= Missile, D= Defence, S= System.

 

कालीचरण राजपूत, कोटा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles