Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सिर मुंडवाकर फरारी काट रहा आरोपी गिरफ्तार

कोटा। आपसी कहासुनी में दुकानदार पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित रटले (26) डडवाड़ा थाना भीमगंजमंडी का निवासी है। जो तीन दिन पहले पड़ोसी दुकानदार को चाकू मार कर फरार हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने सिर मुंडवा लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मौका तस्दीक करवाने घटनास्थल ले गई। भीमगंजमंडी थाना सीआई राम किशन गोदारा ने बताया 24 मई की रात 8 बजे आपसी कहासुनी में रोहित ने पड़ोसी दुकानदार भावेश दीक्षित (48) पर चाकू से हमला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles