Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला

नई दिल्ली 9 मई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। BCCI ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। बोर्ड ने कहा कि उसने खिलाड़ियों की चिंता, प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। IPL का नया शेड्यूल हालात देखते हुए जारी होगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। नई तारीखें आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा। अभी IPL के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था। माना जा रहा है कि अगस्त में होने वाला भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द किया जाएगा। सितंबर में होने वाला एशिया कप भी टाला जाएगा। इनकी जगह भारत में ढुक्कके बाकी मैच कराए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles