कीर्ति माथुर✍️
कोटा.इंद्रा मार्केट कपडा व्यापार संघ के चुनाव बुधवार को सम्पन हुए, जिसमें राजकुमार पेशवानी अध्यक्ष एवं रूपनारायण श्रृंगी सचिव पद पर चुने गए साथ ही कैबिनेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरानंद सुखवानी, उपाध्यक्ष इमरान अली, कोषाध्यक्षा ओम प्रकाश गुलिया एवं सह सचिव पद पर निसार अहमद निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेन्द्र वर्मा एवं सह-चुनाव अधिकारियों द्वारा इंद्रा मार्केट के निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए गए एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर व्यापार महासंघ से प्रतिनिधि सुनील खरबंदा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी, उनका स्वागत किया।






