Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत की

संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन किया, जोकि एक पखवाड़े तक चलने वाला स्वच्छता अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य ‘स्वच्छ भारत’ की भावना को प्रोत्साहित करना और कामकाज के स्वच्छ एवं टिकाऊ वातावरण को बढ़ावा देना है।

 

इस अवसर पर, संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री उमंग नरूला ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और उनसे व्यक्तिगत व पेशेवर दोनों ही स्थानों पर स्वच्छता एवं सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को पर्यावरण को हरा-भरा बनाने हेतु अपने आवास के आस-पास या किसी उपयुक्त स्थान पर वृक्षारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles