Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

करोड़ों की ठगी करने वाले के वी के शिक्षक पति पत्नी को लखनऊ से किया गिरफ्तार

 

 

के डी अब्बासी

कोटा,अप्रैल।अनंतपुरा थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व सब इंस्पेक्टर श्रीमति सन्तोष चन्द्रावत कांस्टेबल राजेन्द्र और पुष्पेन्द्र की पुलिस टीम ने केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ के ठग भीलवाड़ा निवासी शिक्षक पवन जैन और मेना देवी को लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन को दो राज्यों के करीब 13 प्रकरणों में पुलिस को तलाशी थी। इस प्रकरण को सुलझाने में भूमिका कांस्टेबल फ़रसराम की बताई गई है। टीएसपी अमृता दुहन ने जानकारी देते बताया किअनन्तपुरा कोटा शहर ने बताया कि थाना अनंतपुरा कोटा शहर की टीम द्वारा कोटा रेंज के पिछले 3 साल से करीब 10 प्रकरणों में वान्छित • 10-10 हजार रूपये के ईनाम आरोपी पवन जैन व मीना देवी जैन की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सेनी के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा के सुपर विजन में अनंतपुरा थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम की पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर श्रीमती संतोष चंद्रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई थी।

तरीका वारदात ओरोपी पवन जैन केन्द्रीय विद्यालय झालावाड में शिक्षक के रुप में कार्यरत था।

पवन जैन को ऑनलाईन ट्रेडिंग का शौक लग गया, जिसमें वह अपनी तनख्वाह लगा कर शेयर व विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग का काम करना शुरु कर दिया, मगर रकम कम होने से ज्यादा मुनाफा नही हो रहा था तो उसने अपने जानकार लोगों से 5 प्रतिशत मासिक रिर्टन पर रकम लेकर पहले तो Octa Fx नाम के ब्रोकर पर forex ट्रेडिंग की फरि ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए रूसNord Fx कम्पनी के ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग की जिसमें लोगों की रकम ट्रेडिंग में लगायी कुछ समय तक तो लोगों को भुगतान करता रहा मगर बाद में कोटा, झालावाड, बून्दी, बारां, भोपाल व इन्दौर के लोगों के करीब 10 करोड रुपये टेडिंग में लगादिये, मगर Nord Fx ब्रोकर कम्पनी द्वारा विड्रोल भुगतान देना बन्द कर दिया तथा वेबसाईट पर बने हुये खाते हैकर कर दिया जिससे लोगों को भुगतान नही दे पाया तथा लोगों के घर व स्कूल पर आकर हंगामा करने पर परिवार सहित कोटा से फरार हो गया। ओरोपी ने स्वयं अपने तथा अपनी पत्नी मैना देवी के नाम से लोगों से रुपये प्राप्त कर अपने बैंक खातों में ट्रान्सफर किये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles