Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नीमच जिले में 3 जैन मुनियों के साथ मारपीट की घटना से जैन समाज में रोष व्याप्त, कोटा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया

मध्य प्रदेश के

नीमच जिले में 3 जैन मुनियों के साथ मारपीट की घटना से जैन समाज में रोष व्याप्त

है। इसके विरोध में सकल जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिधिनिमंडल ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि यह घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं है।प्रतिनिधिमंडल में शामिल स्थानकवासी जैन संघ रामपुरा के अध्यक्ष पंकज मेहता ने कहा कि जैन संत शैलेश मुनि, बलभद्र मुनि एवं मुनिद्र मुनि के साथ 7-8 असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की थी। इस पूरे मामले की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी ली और सकल जैन समाज को आश्वस्त किया कि अपराधियों को कड़ी से कडी सजा मिलेगी और आगे इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसका पूरा प्रयास होगा।

धर्मावलंबियों की भावना को ठेस -जे. के. जैन एवं रेखा हिंगड़ ने कहा कि घटना से पूरे देश के जैन धर्मावलंबियों की भावना को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर राजमल पाटौदी, लोकेंद्र डांगी, गजराज बोबरा, विमल जैन, प्रवीण सिंघवी, तासचंय बरला, अनिल दक, प्रदीप जैन, दीपू राकेश श्रीमाल गुणायचा, आशीष सिंघवी, अजीत चांडालिया, बुद्धि प्रकाश जैन, दीपू वर्धमान कोठारी, ओसवाल समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र लोढ़ा जैन, सकल जैन समाज के विरेद्र सुनील सेठ, राजेंद्र धूपिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles