Tuesday, July 14, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पीपल्दा गांव को नई पंचायत में जोड़ने का विरोध

कोटा 12 अप्रेल। झालावाड़ में ग्राम पंचायतों के परिसीमन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। गंगधार उपखंड क्षेत्र के पीपल्दा गांव के ग्रामीणों ने नई पंचायत में जोड़ने का विरोध करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने गांव को पुरानी पंचायत में जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पीपल्दा गांव केलुखेड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत था। नए परिसीमन में इसे गुराड़िया ईसर ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया है। यह बदलाव उनके लिए कई परेशानियां खड़ी करेगा। गुराड़िया ईसर पंचायत पीपल्दा से 7 किलोमीटर दूर है। दोनों गांवों के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है। रास्ते में उज्जैन-गरोठ फोरलेन भी पड़ती है। वहीं, केलुखेड़ा पंचायत पीपल्दा से मात्र 3 किलोमीटर दूर है। इस रास्ते में 1 किलोमीटर डामर रोड और 2 किलोमीटर अच्छी ग्रेवल सड़क है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीपल्दा को पुरानी ग्राम पंचायत केलुखेड़ा में ही रखा जाए। इससे उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles