Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां में श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान का परिंडा अभियान जारी

बारां में श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां) के द्वारा चलाए जा रहे सघन परिंडा अभियान* के तहत आज शिवाजी कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे ।संस्थान के कपिल सोनी , राकेश मित्तल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज शिवाजी कॉलोनी, के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए पानी और अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है ,परंतु इन मासूम पक्षियों को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है और हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं ।

इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर,प्रतिदिन इन में दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । क्योंकि जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। संस्थान के मोहन सोनी ,पीयूष गुप्ता ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है,कि जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अभी तक अपने घर आंगन में, बालकनी में ,छत पर अगर परिंडा नहीं लगाया हो तो वह एक परिंडा इन मासूम पक्षियों के लिए जरूर लगाए और उसमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प ले

साथ ही आज के इस अभियान में जुड़े पर्यावरण प्रेमी तरूण मित्तल ने

*शाहाबाद* में हाइड्रो पावर प्लांट लगाने के लिए काटे जाने वाले लाखों पेड़ों को बचाने के लिए भी लोगों से अपील की है, क्योंकि अगर यह *जंगल* और पेड़ पौधे ही नहीं रहेंगे तो हमारा जलवायु संतुलन बिगड़ जाएगा साथ ही इस जंगल में रहने वाले हजारों पशु पक्षी बेघर हो जाएंगे और इनमें पाए जाने वाली दुर्लभ औषधीया नष्ट हो जाएगी, इसलिए ,,इसको हम सबको मिलकर बचाना है।

आज के इस अभियान में मोहन सोनी , पर्यावरण प्रेमी शैलेंद्र शर्मा संदीप शर्मा , सीताराम सोनी राकेश मित्तल पीयूष गुप्ता कपिल सोनी अंकित, विनय गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

 

आओ कुछ करें उनके लिए,,,,

जो बोल नहीं सकते खुद के लिए

🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles