ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब का नव संवत्सर एवं होली मिलन समारोह गोबरिया बावडी चौराहे पर स्थित पुरुषार्थ भवन में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे,
बिरला ने पिछली सरकार में लॉन्च की गई पत्रकारों के लिए चंद्रेसल आवासीय योजना की वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा लॉटरी खुलवाने का आश्वासन दिया, बिरला ने वर्तमान में पत्रकारों को आ रही विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिया समारोह में ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर समेत शहर के वरिष्ठ पत्रकार व्यापारिक शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे





