Tuesday, July 14, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सनाढय ब्राह्मण सदैव सामाजिक सरोकारो एवं जन कल्याण की भावना में अग्रणी -ओम बिरला

कोटा। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर के तत्वावधान में सनाढ्य भवन में सांसद कोष से निर्मित हॉल , एवं भामाशाह के द्वारा नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला एवं विधायक संदीप शर्मा के सानिध्य मैं आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला ने कहा कि ब्राह्मण सदैव सामाजिक सरोकारो एवं जन कल्याण की भावना में अग्रणी रहते आए हैं और शिक्षा एवं संस्कारों के साथ पूरे विश्व के समुदाय को ज्ञान की ओर अग्रसर करते हैं उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार प्रशंसनीय एवं अतुलनीय रहते हैं ऐसे मे भवन के विस्तार एवं विकास मैं हम सभी सहयोग करें कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि समाज बंधु शिक्षा और दीक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास के लिए संस्कारवान परिवारों के निर्माण में सदैव प्रयत्नशील रहें। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर के अध्यक्ष ओमप्रकाश टकांरिया ने समिति के 1993 से लेकर के अब तक के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए इसके उत्तरोत्तर विकास के बारे मैं बताया। सामाजिक सरोकारों के लिए किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का ब्योरा पस्तुत किया ।

सनाढ्य भवन महावीर नगर प्रथम में सांसद कोष से निर्मित हॉल , एवं भामाशाहों के द्वारा नवनिर्मित छह कमरों का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला एवं विधायक संदीप शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ वही भजन संध्या का कार्यक्रम अभिषेक शर्मा एवं पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें भजन गायक एवं गायिकाओं ने अपनी स्वर लहरिया बिखेरी वही श्री राधा कृष्ण, श्री राम दरबार, भोलेनाथ एवं श्री हनुमान जी की शानदार जीवंत झांकी का आयोजन भी कार्यक्रम के दौरान किया गया ।

महामंत्री श्री रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर माननीय सांसद श्री ओम कृष्ण बिरला, माननीय विधायक संदीप शर्मा, का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भी किया वही कमरों के निर्माण के लिए 301000 देने वाले भामाशाह कैलाश पंचोली, 170000 रुपए देने वाले राजेश शर्मा भरत शर्मा बूंदी, 151000 देने वाले राजीव शर्मा, लोकेश शर्मा समाजसेवी, 75000 देने वाले स्वाधीन कुमार शर्मा, ₹21000 रुपए देने वाले जितेंद्र शर्मा को भवन निर्माण में सहयोग करने पर साफा माल्यार्पण एवं स्मृति चिनह देकर सम्मानित किया गया। समाज सेवा कार्य करने पर नलिन शर्मा ,उमाकांत शर्मा, कमल शर्मा को सम्मानित किया ।

 

कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पाठक ने बताया कि इस अवसर पर समाज बंधु एवं आमंत्रित गण उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम पश्चात स्नेहभोज का आयोजन रहा। वही ब्राह्मण समाज के विभिन्न सगठनों के प्रतिनिधि समाजसेवी लोकेश शर्मा आराध्य एंटरप्राइजेज,कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ,ब्राह्मण कल्याण कल्याण परिषद के अनिल तिवारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप जी मडाप, अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री किशन पाठक, समता के संभागीय अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा , सर्व ब्राह्मण समाज से राजेंद्र गौतम ईश्वर शर्मा, क्रांति तिवारी, ब्राह्मण उत्थान से रघुवीर शर्मा विप्र फाउंडेशन से हरी सूदन शर्मा उपस्थित रहे जिनका स्वागत एवं अभिनंदन समिति सदस्यों ने किया। मंचसंचालन ओम प्रकाश पंचोली ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles