Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने ताजमहल के अंदर शिवलिंग रखकर गंगा जल से जलाभिषेक किया

आगरा, एजेंसी। ताजमहल में एक बार फिर शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया गया है।अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने ताजमहल के अंदर शिवलिंग रखकर गंगा जल से जलाभिषेक किया।

इसके बाद विधि विधान से अंदर बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ धूपवत्ती जलाई, पूजा अर्चना की। बम-बम भोले जय शिव शंकर का उदघोष किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर ताजमहल पहुंची। उनके हाथ में गंगा जल की बोतल और पूजन सामग्री थी। वह एक छोटा सा शिवलिंग भी साथ ले गईं। ताजमहल के अंदर उन्होंने शिवलिंग को रखा और महाकुंभ से लाए गंगाजल से जलाभिषेक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles