Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में 1 लाख देंगे, 10 लाख इंश्योरेंस भी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रचार तेज कर दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ऑटो चालकों को साधने के लिए कदम उठाए हैं। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि ऑटो चालकों का 10 लाख तक का इंश्योरेंस होगा। केजरीवाल कोंडली पहुंचे, जहां वह एक ऑटो चालक के घर दोपहर का भोजन किया। पूर्व सीएम ने एक ऑटो चालकों की बेटी की शादी में 1 लाख रुपए की सहायता का भी ऐलान किया है। उन्होंने ऑटो चालकों को लेकर और भी कई ऐलान किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं आज ऑटो ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में 1 लाख देंगे, 10 लाख इंश्योरेंस भी चालकों के लिए 5 चीजों की घोषणा की  , जिन्हें फरवरी में दिल्ली में दोबारा सत्ता में आने पर लागू किया जाएगा। सबसे पहले हम ऑटो चालक की बेटी की शादी पर एक लाख देंगे। ऑटो चालकों को अपनी वर्दी बनवाने के लिए दिवाली और होली पर 2500 रुपए दिए जाएंगे। हम प्रत्येक ऑटो चालक को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देंगे। ऑटो चालकों के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई की फीस सरकार देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles