मुंबई। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ देश की पहली फिल्म साबित हुई है जिसने सबसे पहले वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।
पहले ही वीकेंड में ये फिल्म अपने 500 करोड़ के बजट को पार कर गई है। रिपोर्ट का मुताबिक, इस फिल्म ने रविवार को 141.5 करोड़ रुपए की कमाई की है
और कुल मिलाकर फिल्म ने 529.45 करोड़ का आंकड़ा रविवार को ही पार कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक तेलुगू में 198.55 करोड़, हिन्दी में 285.7 करोड़, तमिल में 31.1 करोड़, कन्नड़ में 3.55 और मलयालम में 10.55 करोड़ की कमाई कर डाली है।





