Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पीेएम नरेंद्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्‍बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. बाबासाहेब अम्‍बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

 

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

 

“महापरिनिर्वाण दिवस पर, हमारे संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हम नमन करते हैं।

 

समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles