Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सर्वसम्मति सें बूथ संरचना का निर्माण होगा – संदीप शर्मा

कोटा । भाजपा बूथ समिति निर्माण को लेकर कोटा दक्षिण विधानसभा की बैठक कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला चुनाव अधिकारी मानसिंह गुर्जर, जिला सह चुनाव अधिकारी महेश विजय, सुनिता व्यास के विशिष्ट आतिथ्य में मां भारती विद्यालय प्रांगण तलवण्डी में सम्पन्न हुई।

 

मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं। बूथ सशक्तिकरण विचारधारा को लेकर, सक्रिय, पार्टी के प्रति कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौका मिले तथा सभी के सहमती से बूथ संरचनाओं का निर्माण हो, इन सभी बातो को लेकर कोटा दक्षिण विधानसभा में बूथ संरचनाओं का निर्माण होगा।

 

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि बूथ अजय तो चुनाव अजय, इस विचार को लेकर, बूथों की मजबूती के लिये बूथ संरचनाओं का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

बैठक में बूथ समिति निर्माण को लेकर कोटा दक्षिण विधानसभा के मण्डल पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। मण्डल वार संगठन पर्व सहयोगी, सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक/सहसंयोजकों, शक्ति केन्द्र संगठन पर्व सहयोगी, शक्ति केन्द्र संयोजक, एवं वार्ड में मण्डल पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। ये सभी वार्ड में सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति निर्माण प्रक्रिया को पूर्ण करवायेंगे।

 

बैठक में भाजपा जिला सह चुनाव अधिकारी महेश विजय, सुनिता व्यास, सक्रिय सदस्यता अभियान जिला संयोजक रितेश चित्तौडा, ने भी बैठक को संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, कोटा दक्षिण विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष , संगठन पर्व, सक्रिय सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक/सहसंयोजक सहित मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles