Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। श्री मोदी ने इसके साथ ही भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कथित कोशिशों की भी निंदा की है। उन्होंने भारत के दृढ़ संकल्प पर बल देते हुए कनाडा सरकार से न्याय और कानून के शासन को कायम रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपने बयान में कहा:

मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे। हम आशा करते हैं कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles