Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

क्रोकरी शॉप में लगी लिफ्ट गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए

कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी में शादी का सामान खरीदने के लिए क्रॉकरी की दुकान पर गए लोगों को उसे समय हादसे का शिकार होना पड़ा जब क्रोकरी शॉप में लगी लिफ्ट गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक सामान खरीदने आए लोग घायल हो गए छावनी में तिलक नगर में सिंघवी एजेंसी के नाम से तीन मंजिला शॉप है। यहां क्रॉकरी का सामान मिलता है। शॉप संचालक के भाई रोचक सिंधी ने बताया- एक परिवार के 5-6 सदस्य खरीददारी के लिए शॉप में आए थे। परिवार की महिलाएं सामान देखने दूसरी मंजिल पर गई थी। सामान देखने के बाद लिफ्ट से वापस नीचे आ रही थी। लिफ्ट में महिलाओं के साथ दुकान का एक कर्मचारी भी था।

वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार शॉप की दो मंजिल से अचानक लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन महिला बच्चे सहित लोग घायल हो गए। घायलों को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। सुचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles