कॊटा|मंडल में दिनांक 18 सितम्बर से 25 सितम्बर तक हिन्दी सप्ताह-2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटा मंडल कार्यालय के सभागृह में हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दी सप्ताह-2024 शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। राजभाषा प्रयोग एवं प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिंनाक 18 सितम्बर को अपर मंडल रेल प्रबंधक आर आर के सिंह की अध्यक्षता में अधिकारी वर्ग के लिए राजभाषा प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। साथ ही वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन को अधिकाधिक हिन्दी में डिक्टेशन देने के लिए 5000 रूपए का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया।




