कोटा /68वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 17/ 19 वर्ष छात्र वर्ग की संयोजक चयन समिति निर्णायक मंडल सदस्य नीता डांगी ने बताया कि आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में 17 वर्ष छात्र वर्ग में शालाक्रीड़ा संगम गुमानपुरा ने इम्मानुएल मिशन तलवंडी को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भुवनेश बाल विद्यालय ने रा.उ. मा.वि. कादीहेड़ा को 13-5 से हराया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में रा.उ.मा.वि.बड़गांव ने सोफिया जंक्शन को 8-4 से हराया और बाल विद्यालय ने शिव ज्योति रतकांकरा को 14-6 से हराया।
प्रतियोगिता संयोजक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मल्टीपरपज गुमानपुरा के प्रिंसिपल राहुल शर्मा ने बताया आज खेले गए सेमीफाइनल मैचों में मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री जी के विशेष अधिकारी सतीश जी गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कोटा के.के. शर्मा जी , उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शिवराज सिंह जी चौधरी, सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा श्रीमती साधना सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर मैच से पूर्व माननीय शिक्षा मंत्री के विशेष अधिकारी, सतीश जी गुप्ता ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में खेलों की गरिमा और अनुशासन बनाए रखते हुए निष्पक्षता से निर्णय हों एवं अधिक से अधिक बच्चे खेलों में भाग ले । शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में राजकीय और निजी विद्यालयों के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं , खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें एवं अपने विधालय, जिले का नाम राज्य स्तर पर भी गौरवान्वित करें , उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को प्रतियोगिता के सफल संचालन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । शाला क्रीडासंगम प्रभारी सुनील जी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया, प्रतियोगिता के निर्णायक अविनाश सिंह, ज्योति शर्मा, बीना कश्यप, लोकेश बातकि, अशफाक , साबिर, इंद्रजीत सिंह , विनोद, शिमला, मुकेश आदि उपस्थित रहे।





