बूंदी। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने निर्मला सोनी की अध्यक्षता में महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न करवाए। जिसमें विमलेश सोनी और अनुराधा सोनी को चुनाव अधिकारी बनाया गया। जिसमें सरस्वती सोनी को निर्विरोध महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर उमा सोनी, महामंत्री पद पर इंदिरा सोनी, कोषाध्यक्ष ममता सोनी को चुना गया। चुनाव के पश्चात निर्मला सोनी ने सरस्वती सोनी, उमा सोनी, इंद्रा सोनी, ममता सोनी को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात नवीन महिला मंडल अध्यक्ष सरस्वती सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। निर्मला सोनी, मीना सोनी और स्वाति सोनी को सलाहकार बनाया गया।




