Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा एवं काव्य कलश के सयुंक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह संपन्न। 

 

कोटा में हरे कृष्ण मन्दिर सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा इकाई के और काव्य कलश के सयुंक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विष्णु शर्मा हरिहर ने तुलसी दास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा तुलसी दास जी विश्व के अमर कवि हैं।इस समारोह में डॉ.गिरी”गिरीवर” द्वारा प्रख्यात कवि योगीराज योगी को “काव्य कलश सम्मान” से सम्मानित कर मान पत्र भेंट किया गया। एडवोकेट लीला धर अग्रवाल नें काव्य कलश से अपना बहुत पुराना सम्बन्ध बताते हुए कहा कि मैं प्रथम सम्मान समारोह में भी उपस्थित था और जब आज ७१ वाँ सम्मान दिया जा रहा है तो आज इसमें भी मैं उपस्थित हूँ,

यह मेरे लिये गौरव का क्षण है।

ऐसी साहित्यिक संस्था जो ४६ वर्ष से निरन्तर चल रही है मुश्किल से देखने को मिलती है।इस अवसर पर बोलते हुए

डॉ.गिरी”गिरी वर” ने तुलसी दास जी को जितेन्द्रिय सनातन संत बताया और कहा कि आप रामघाट चित्रकूट में लगी हुई तुलसी दास जी की मूर्ती के दर्शन करें,आपने बताया कि यह वही स्थान है जहाँ गोस्वामी जी को राम के दर्शन हुए थे,डॉ.गिरी ने तुलसी दास जी के जन्म स्थान राजापुर जिला-बाँदा में जाने की भी अपील की जहां पर तुलसी दास जी की हस्त लिखित रामायण के कुछ पन्ने रक्खे हुए हैं,जिनका आप वहाँ जा कर दर्शन कर सकते हैं,इसके बाद डॉ.गिरी”गिरीवर”ने अपनी मधुर भाषा में दोहों की प्रस्तुति दी।प्रोफ़ेसर गोपाल सिंह जी,पूर्व प्रिंसिपल कॉमर्स कॉलेज कोटा ने तुलसी दास जी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोस्वामी जी मध्यकालीन हिन्दी साहित्य के महान राम भक्त कवि थे,आपने रामचरितमानस और हनुमान चालीसा की रचना की थी।तुलसी जयंती के उपलक्ष में कोटा के प्रख्यात कवि,कवियत्रियों द्वारा कविता पाठ किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन रामेश्वर शर्मा रामू भैया द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद गौतम, राधेश्याम शर्मा, गिरिराज खण्डेलवाल, राम शर्मा, रुप नारायण शर्मा, हेम सिंह हेम, नहुष व्यास, वेद प्रकाश, नन्दकिशोर अनमोल, रघुनंदन हिला, रघुराज सिंह कर्मयोगी, शिवराज श्रीवास्तव, कमलेश कमल, विवेक मिश्रा, सत्येन्द्र वर्मा, रामावतार सागर, डॉ राजेश गोयल, रेखा पंचौली,हनुमान विजय, डॉ अपर्णा, रेखा, डॉ वीणा अग्रवाल, पल्लवी न्यारी, डॉ हरिमोहन शर्मा , भगवत सिह मंगल,राम मोहन कोशिक ,मन्जु रश्मि, निलाक्षी श्रीवास्तव, इन्दु जी,साधना शर्मा,शैलजा विजयवर्गीय सहित कई साहित्यकार उपस्थिति आयोजन की शोभा बढ़ा रहे थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नहुष व्यास ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles