Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अधीनस्थ लेखा सेवा की लंबित मांगों के समाधान की उठी आवाज,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अधीनस्थ लेखा सेवा की लंबित मांगों के समाधान की उठी आवाज,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भारतसिंह चौहान ✍️

कोटा 30 सितंबर राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन, जिला शाखा कोटा ने अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री राजेश जोशी को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष मनोज जैन चतर ने बताया कि ज्ञापन में कनिष्ठ लेखाकार का वेतनमान पे-लेवल-10 से बढ़ाकर पे-लेवल-11 किए जाने, अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग का कैडर विस्तार, पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने, सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन तथा कार्मिकों के कैरियर उन्नयन सहित विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ लेखा सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य के वित्तीय प्रबंधन, लेखा व्यवस्था तथा राजकोषीय अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा संवर्ग का सुदृढ़ीकरण एवं लंबित मांगों का समयबद्ध निराकरण न केवल कार्मिकों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि वित्तीय प्रशासन की कार्यकुशलता और पारदर्शिता को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

महामंत्री  सत्यनारायण गुर्जर, राजेश सोनी, देवेंद्र सिंह चौहान,  धात्री गर्ग, मीनल यादव, अजय कालरा एवं राकेश पारेता सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) राजेश जोशी ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार राज्य सरकार को अग्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles