Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लखावा में KDA की 120 बीघा बेशकीमती जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया, 20 करोड़ की भूमि कराई मुक्त

ग्राम लखावा में बंधा धर्मपुरा रोड़ पर कोटा विकास प्राधिकरण की बेश कीमती जमीन पर से अवैध कब्जा हटाकर मुक्त करने की कार्यवाही की गई

30 सितंबर  /आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार एंव सचिव मुकेश कुमार चौधरी के निर्देशन में कोटा विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम लखावा में बंधा धर्मपुरा रोड़ पर स्थित जवाहर लाल नेहरू शिक्षक प्रशिक्षिण केन्द्र के सामने केडीए की बेश कीमती भूमि ग्राम लखावा खसरा नं. 1, 4, 5, 10, 11, 12, 13, 27, 28, 29, 1028/2, 1030/3 की लगभग 120 बीघा भूमि जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 20 करोड़ रूपये है इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पत्थर की बाउण्ड्रीयां बनाकर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। उक्त अतिक्रमण को प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ हटाया गया एंव सम्पत्ति कोटा विकास प्राधिकरण के सूचना बोर्ड लगाए गया।

इसी मार्ग पर पूर्व में  28 सितंबर  को ग्राम लखावा में बंधा धर्मपुरा रोड़ पर सैनिक कॉलोनी के सामने स्थित गैर अनुमोदित कॉलोनीयों में कार्यवाही की गई, गैर अनुमोदित कॉलोनी में भूखण्डों पर निर्मित की गई चारदीवारीयों को ध्वस्त किया गया एंव उक्त गैर अनुमोदित कॉलोनीयों में भूखण्डों का क्रय-विक्रय नहीं करने हेतु सूचना बोर्ड लगाया गया ।

उक्त कार्यवाही के दौरान प्राधिकरण के अतिरिक्त पुलिस अधक्षीक तरूण कान्त सोमानी, तहसीलदार ललित किशोर नागर, दिग्गविजय सिंह पु०नि० मय जाप्ता थाना आरकेपुरम, भू-अभिलेख निरीक्षक भवानी शंकर कारपेन्टर, हरीश कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल गोयल, पटवारी संदीप गोचर, हितेश माहेश्वरी, रोहिणी महावर, थाना अधिकारी केडीए सत्यनारायण मीणा एंव हेडकान्स्टेबल राजेन्द्र प्रसाद मीणा सहित प्राधिकरण का जाप्ता उपस्थित रहा।

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं करने व उस पर किसी प्रकार बिना अनुमति के निर्माण नहीं करने के लिए के सम्बन्ध में आमजन से अपील की गई है, प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति अथवा बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार इसी तरह सख्त कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles