Thursday, October 15, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर तृतीय के चुनाव आज तीन प्रत्याशी मैदान में, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान, मतगणना के तुरंत बाद घोषित होगा परिणाम

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति, महावीर नगर तृतीय, कोटा के आम चुनाव रविवार, को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले इस चुनाव मैं तीन प्रत्याशी मैदान में है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र चौरसिया ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सनाढ्य भवन, महावीर नगर प्रथम, कोटा में 5 नामांकन पत्र लोकेश शर्मा, ओमप्रकाश टंकांरिया, राजेंद्र कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, शंभू दयाल शर्मा ने प्रस्तुत किए । नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे के मध्य लोकेश शर्मा एवं पुरुषोत्तम शर्मा ने नाम वापस लिया ।

निर्वाचन अधिकारी जटाशंकर शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार ओमप्रकाश टंकारिया, राजेंद्र कुमार शर्मा एवं शंभू दयाल शर्मा मैदान में रह गए। 30अगस्त को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी तथा मतगणना के तुरंत पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा।

सभी मतदाताओं को मतदान के समय अपना पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक अथवा अन्य प्रमाणित पहचान-पत्र मान्य होंगे।

निर्वाचन अधिकारियों ने समिति के सभी सदस्यों एवं मतदाताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर मतदान करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी विवाद की स्थिति में निर्वाचन अधिकारियों का निर्णय मान्य होगा।

नामांकन भरने के दौरान काफी संख्या मे सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles