Thursday, October 15, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

निगम के वार्ड 40 में लव शर्मा की जीत के आसार मजबूत, भाजपा का युवा चेहरा बन सकता है नया समीकरण

के. डी. अब्बासी✍️

कोटा। नगर निगम चुनाव को लेकर कोटा की राजनीति में संभावित प्रत्याशियों और चुनावी समीकरणों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के युवा नेता एवं कोटा उत्तर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा का नाम वार्ड 40 से संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा में है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यदि पार्टी उन्हें वार्ड 40 से मैदान में उतारती है तो उनकी मजबूत जनसंपर्क क्षमता और युवाओं के बीच पकड़ चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

लव शर्मा ने वर्ष 2020 के नगर निगम चुनाव में वार्ड 59 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्हें कोटा उत्तर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली। निगम की राजनीति में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उन्होंने स्थानीय समस्याओं और जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

युवाओं के बीच मजबूत पकड़

लव शर्मा की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत उनका युवा वर्ग से जुड़ाव माना जाता है। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने के कारण उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके समर्थकों का दावा है कि उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं, जो चुनाव के दौरान संगठन को मजबूती दे सकते हैं।

जनसंपर्क और काम कराने की छवि बनी ताकत

लव शर्मा की पहचान ऐसे युवा नेता के रूप में बनी है, जो आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए अधिकारियों तक बात पहुंचाने में सक्रिय रहते हैं। यही वजह है कि वार्ड 40 से उनका नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में भी हलचल देखी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि भाजपा नेतृत्व लव शर्मा को वार्ड 40 से टिकट देता है तो उनका पूर्व राजनीतिक अनुभव, जनसंपर्क, युवाओं में पकड़ और संगठनात्मक सक्रियता उन्हें मजबूत दावेदार बना सकती है।

वार्ड 40 में बदल सकता है चुनावी गणित

वार्ड 40 में लव शर्मा के संभावित मैदान में उतरने की चर्चा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण के समय ही होगा, लेकिन वर्तमान चर्चाओं को देखते हुए लव शर्मा की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।

यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वार्ड 40 का चुनाव एक युवा और सक्रिय चेहरे के इर्द-गिर्द केंद्रित हो सकता है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में अभी से यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि लव शर्मा के मैदान में उतरने पर वार्ड 40 में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो सकती है और उनकी जीत की संभावनाएं भी प्रबल मानी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles