लव कुश जंयन्ति पर निराश्रित बालक बालिकाओं को स्टेशनरी व सहायक सामग्री वितरित की
कोटा/कोटा समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति कोटा के सस्थापक अध्यक्ष आर एस कसेरा ने बताया कि आज समिति की ओर से विनोभा भावे नगर संस्कार केन्द्र पर 30 से अधिक बालक बालिकाओं को लव कुश के जीवन्त वर्तान्त को बताकर कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक यज्ञदत हाडा के निर्देशन में किया गया। हाडा ने बताया कि कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि विमल चन्द जैन पुर्व बाल कल्याण समिति सदस्य, विजय माहेश्वरी, रमेश विजय रहें। जैन ने कहा कि बालक बालिकाओं को मोबाईल का उपयोग अध्ययन के अलावा अन्य कार्यो के लिए नहीं करना चाहिए। माहेश्वरी ने कहा कि भगवान राम के वंशज लव कुश के आदर्शो को अपनायें। रमेश विजय ने छात्रों के आदर्श जीवन के बारे में जानकारी दी। कुमारी शानू ने अतिथियों का स्वागत रोली, तिलक एवं रक्षासूत्र बाधंकर किया। संस्था की ओर से सभी उपस्थित बालक बालिकाओं को स्टेशनरी एवं सहायक सामग्री भेट की। संचालन यज्ञदत हाडा ने किया।







