Thursday, October 15, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सोगरिया-मथुरा-सोगरिया स्पेशल के 08-08 अतिरिक्त फेरे, कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल का भी एक-एक अतिरिक्त फेरा

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा

कोटा। रक्षाबंधन पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से संचालित रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल के संचालन को 07 सितम्बर तक तथा कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल को एक-एक अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है। गाड़ियों के संचालन दिवस, ठहराव, समय एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल का सञ्चालन अब 07 सितम्बर 2026 तक(08-08 अतिरिक्त फेरे) किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया से प्रतिदिन 08.30 बजे प्रस्थान कर 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे प्रस्थान कर 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को संचालित किया जाएगा। यह गाड़ी कोटा से 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को संचालित होगा। यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से 09.00 बजे प्रस्थान कर 19.35 बजे कोटा पहुंचेगी।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles