Wednesday, October 14, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कल होगा जिला स्तरीय अवार्ड समारोह, मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतिभाशाली युवाओं का होगा सम्मान

कल होगा जिला स्तरीय अवार्ड समारोह, मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतिभाशाली युवाओं का होगा सम्मान

रिजवान खान की रिपोर्ट✍️

बारां, 28 अगस्त। अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, जिला बारां की ओर से जिले के मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं के सम्मान में जिला स्तरीय अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन कल 30 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे अंजुमन मैरिज हॉल, अंजुमन चौराहा, बारां में किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि समारोह में 10वीं बोर्ड में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक, 12वीं बोर्ड में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक तथा ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा वर्ष 2026 में हाफिज, आलिम, कारी एवं मुफ्ती की डिग्री हासिल करने वाले तलबा, नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों तथा वर्ष 2026 में सरकारी सेवा में चयनित अथवा नियुक्त हुए युवाओं को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, धार्मिक अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभाओं के सम्मान से विद्यार्थियों एवं युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल मजबूत होगा।

कार्यक्रम के प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन एवं हाजी इकबाल हुसैन ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जिले के पात्र एवं सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में शिक्षा और मेहनत को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों एवं उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles