Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली में ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न’ अवॉर्ड से सम्मानित ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी का जयपुर में अभिनंदन

दिल्ली में ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न’ अवॉर्ड से सम्मानित ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी का जयपुर में अभिनंदन

जयपुर। दिल्ली में ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी का जयपुर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद जयपुर पहुंचने पर महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई।

समारोह में पं. विनोद शर्मा, पं. अनिल भार्गव एवं पं. शैलेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी ने पूरन सोनी को ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न’ अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिष एवं सनातन परंपराओं के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूरन सोनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान समाज के लिए गौरव की बात है।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थितजनों ने पूरन सोनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles