Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब प्रेरणा जायसवाल बोली- अगले वर्ष होगा और भव्य आयोजन 

शिवालय में जलाभिषेक के साथ हुआ समापन

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 27 अगस्त। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रेरणा जायसवाल के नेतृत्व में टीम प्रेरणा जायसवाल की ओर से बुधवार को प्रथम विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-2 स्थित अखंड वीर व्यायामशाला के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव का जयघोष करते हुए यात्रा प्रारंभ की। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़िये नाचते-गाते और हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण माहौल बना रहा।

यात्रा केशवपुरा होते हुए शिव शक्ति धर्मशाला के पीछे स्थित बावड़ी वाले बाबा के स्थान पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात कांवड़ यात्रा पुनः रवाना हुई और केशवपुरा सेक्टर-7, महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-1 एवं सेक्टर-2 होते हुए वापस ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ प्रथम विशाल कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव, बोल बम एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यात्रा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा, नयागांव, सरोजनी नायडू ओपन गाइड कंपनी, लाल बहादुर शास्त्री ओपन स्काउट ट्रूप एवं मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर ने अपनी सेवाएं दीं। स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर ने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रेरणा जायसवाल ने कांवड़ यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम कांवड़ यात्रा को मिले उत्साह और सहभागिता से वे अभिभूत हैं तथा अगले वर्ष इससे भी भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा आयोजित करने की उनकी मंशा है।

उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष कांवड़ यात्रा को और व्यापक स्वरूप देकर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के सफल आयोजन में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles