Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षाबंधन पर कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था

अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और संयुक्त सुरक्षा जांच जारी

कोटा। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्मों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, बयाना, बूंदी, बारां, रामगंजमंडी, भवानीमंडी और शामगढ़ सहित प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। भीड़ बढ़ने पर टिकट काउंटरों एवं प्लेटफार्मों पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्वचालित टिकट विक्रय मशीनों पर यात्रियों की सहायता के लिए कर्मचारी उपलब्ध हैं।

यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान की जांच के साथ आवश्यकता के अनुसार श्वान दस्ते की सहायता भी ली जा रही है।

ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान तथा कोचों की स्थिति की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली और कोच संकेतक बोर्ड के माध्यम से दी जा रही है। स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल तथा खान-पान सुविधाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचने, अपने सामान की स्वयं निगरानी रखने, भीड़ में धैर्य बनाए रखने तथा चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा पुलिस को दें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles