Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा पुलिस का चुनावी एक्शन मोड: आचार संहिता तोड़ी तो होगी कार्रवाई

कोटा पुलिस का चुनावी एक्शन मोड: आचार संहिता तोड़ी तो होगी कार्रवाई

कोटा। नगर निगम चुनाव को लेकर कोटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आचार संहिता का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोटा सिटी एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर रहेगी, जो चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बिगाड़ने या कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास कर सकते हैं।

्चुनाव को देखते हुए शहर के हार्डकोर अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

पुलिस का संदेश साफ है—चुनाव है, कानून हाथ में लेने की कोशिश मत करना। आचार संहिता का उल्लंघन किया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles