Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाखेरी नगर कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

✍️महावीर सेन जय स्थल (बूंदी) रिपोर्टर

लाखेरी नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज महादेव मैरिज गार्डन, स्टेशन रोड, लाखेरी में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी से 35 वार्डों के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से वन-टू-वन संवाद किया गया।

बैठक में केशोराय पाटन विधायक श्री सी.एल. प्रेमी बैरवा जी, जिला प्रभारी झाला जी एवं विधानसभा प्रभारी श्री दिलीप नाथावत जी ने दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रत्येक वार्ड की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी गई तथा चुनावी तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नैनकराम मीणा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष चौथमल वर्मा, महामंत्री पवन गोयनका, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मराज बोहरा जी, नगर प्रवक्ता आसिफ अली, श्याम बिहारी शर्मा (उपाध्यक्ष), विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार बैरवा, मुन्ना मंसूरी, समाजसेवी अमित बजाज, महावीर गर्ग, लातूर लाल शासना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लतीफ खान, शब्बीर खान, सादिक पठान, अनिल मेहरा, राहुल वर्मा, नंद किशोर सैनी, अक्षय सुवालका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक वार्डों में जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles