Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव की पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर पदोन्नति, डॉ. जगदीश निराला ने किया स्वागत

कोटा, 25 अगस्त। मंडल पुस्तकालय, कोटा में कार्यरत डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव की पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें साहित्यकारों, लेखकों एवं शुभचिंतकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। पदोन्नति के बाद भी डॉ. श्रीवास्तव की पदस्थापना मंडल पुस्तकालय, कोटा में ही की गई है।

इसी क्रम में साहित्यकार डॉ. जगदीश निराला ने बिगुल जैन के साथ डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के आग्रह पर डॉ. निराला ने अपने कुछ गीतों की प्रस्तुति भी दी।

डॉ. जगदीश निराला हाल ही में 10 अगस्त को ऋषिकेश एवं शांतिकुंज, देव संस्कृति महाविद्यालय, हरिद्वार के आमंत्रण पर देशभर से आए हजारों साधकों के बीच काव्य पाठ कर कोटा लौटे हैं। उन्होंने डॉ. श्रीवास्तव की पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड से सम्मानित

डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को हाल ही में मैरीयम अबाचा अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ नाइजीरिया की ओर से प्रतिष्ठित ‘इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया था। पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. श्रीवास्तव हिंदी एवं अंग्रेजी में कई पुस्तकें लिख चुके हैं। इसके साथ ही वे शोध विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने में सहयोग कर चुके हैं।

डॉ. श्रीवास्तव ने मंडल पुस्तकालय, कोटा को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हाड़ौती अंचल के लेखकों एवं साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराया और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया।

सीमा वर्मा का भी किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जगदीश निराला ने नव नियुक्त वाचनालय कर्मी सीमा वर्मा (जूनियर असिस्टेंट) का भी स्वागत किया। उन्होंने सीमा वर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय युवावर्ग का है और युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र के विकास में लगे, यही उनकी कामना है।

कार्यक्रम में मौजूद लेखकों, साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मंडल पुस्तकालय की शैक्षणिक, साहित्यिक एवं शोध गतिविधियों को और गति मिलेगी।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles