Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट में नेतृत्व विकास पर मंथन, कोटा में सेवा प्रकल्पों को गति देने पर जोर

दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 25 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण; इंटरनेशनल सहयोग से कोटा में बड़े सेवा प्रोजेक्ट की तैयारी

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के तत्वावधान में रोटरी क्लब पद्मिनी, कोटा के आतिथ्य में आयोजित रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट (RLI) का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण में रोटरी के 25 प्रतिभागियों ने नेतृत्व क्षमता, टीम निर्माण, संगठनात्मक कौशल, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन और रोटरी की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत एवं सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में चार विशेषज्ञ फैकल्टी ने प्रशिक्षण दिया। इनमें जॉइंट सेक्रेटरी आरएलआई साउथ एशिया सी.एम. बेंद्रे, आरएलआई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 डॉ. सीमा सिंह, पीडीजी हरीश गौर तथा डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (DRR) ऐश्वर्या सिंह शामिल रहीं। प्रशिक्षण के दौरान संवादात्मक सत्रों और समूह गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व विकास, टीम बिल्डिंग, निर्णय क्षमता तथा सेवा परियोजनाओं के प्रभावी नेतृत्व पर व्यावहारिक चर्चा हुई।

आरएलआई का उद्देश्य सदस्यों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रभावी नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने से नहीं, बल्कि टीम को साथ लेकर चलने, नए विचारों को स्वीकार करने, सही निर्णय लेने और समाजसेवा के कार्यों को बेहतर परिणाम तक पहुंचाने से स्थापित होता है।

 

कोटा में बड़े सेवा प्रोजेक्ट की तैयारी

कोटा शहर में रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा और गति देने के लिए बड़े प्रोजेक्ट की योजना भी तैयार की जा रही है। अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल से सहयोग प्राप्त कर कोटा शहर के मुक्तिधाम एवं आईसीयू आॅन व्हील से जुड़े सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स में रोटरी इंटरनेशनल से आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

समापन समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के जिला गवर्नर ए.के.एस. अरुण बगड़िया, फर्स्ट लेडी ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3056 ए.के.एस. पूनम बगड़िया, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल संजय कौशिक, आईपीडीजी रोटेरियन प्रज्ञा मेहता सहित रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत, रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा, रोटेरियन नीता सिंह गौर सहित क्लब सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट विक्रांत माथुर, गुरप्रीत आनंद, ओमप्रकाश साहनी, दीपक दुबे, सुनीता काबरा, रोशनी मिश्रा तथा एजी रोटेरियन संगीता काबरा भी मौजूद रहीं। क्लब सदस्य प्रियंका माथुर, मंजू यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

दीप्ति राजावत ने कहा कि कोटा में रोटरी की सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुरूप प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles