Saturday, July 11, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पुरानी सब्जी मंडी में गैस वेल्डिंग दुकान में फिर ब्लास्ट, दुकानदार गंभीर घायल

कोटा। शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजू घी वाले की गली में संचालित एक गैस वेल्डिंग की दुकान में शनिवार दोपहर फिर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वेल्डिंग के दौरान हुए तेज धमाके में दुकान संचालक चंदालाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुकान में मौजूद दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंदालाल सोनी दुकान में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चंदालाल के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले सात महीनों में इस दुकान पर यह दूसरी बार ब्लास्ट हुआ है, जबकि अब तक इसी दुकान में सिलेंडर फटने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में हुए हादसों में भी लोग घायल हुए थे।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और संकरी गली में संचालित ऐसी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाए। उनका कहना है कि आसपास दर्जनों दुकानें और रिहायशी मकान होने के कारण भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

घटना की सूचना मिलने पर मकबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles