Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सेवा, संस्कार और संगठन का संगम, जेएसजी संवाद में गूंजा समाज निर्माण का संकल्प

-भारत सिंह चौहान

कोटा। जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन, नॉर्दन रीजन जोन-6 के तत्वावधान में आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन के. शाह के समक्ष कोटा संभाग के विभिन्न जैन सोश्यल ग्रुपों ने अपने सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जैन सोश्यल ग्रुप कोटा, मैत्री, चंबल सिटी, बूंदी, आगम, संगिनी फोरम कोटा तथा संगिनी फोरम चंबल सिटी के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में जोन कॉर्डिनेटर जोन 6 सुरेश जी जैन सभी का अतिथियो का बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न ग्रुपों के अध्यक्षों ने अपने-अपने ग्रुप का परिचय देते हुए रक्तदान शिविर, वस्त्र वितरण, राजकीय विद्यालयों में सेवा कार्य तथा गौ सेवा जैसे प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी।

मुख्य अतिथि बिरेन के. शाह ने अपने संबोधन में फेडरेशन के प्रतिनिधित्व को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 5 नए ग्रुपों के गठन का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि फेडरेशन योग्य विद्यार्थियों को निःशुल्क एजुकेशन लोन प्रदान करता है, वहीं जेएसजी वेलफेयर फाउंडेशन के अंतर्गत किसी सदस्य की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। उन्होंने जैन सोश्यल ग्रुप के विस्तार के लिए अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि उनकी रुचि और इच्छा के अनुरूप प्रकल्प चलाकर उन्हें संगठन से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फेडरेशन के स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व, 16 अगस्त को देशभर में रक्तदान अभियान चलाकर 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया जाएगा।

फेडरेशन के पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष कमल संचेती ने अपने उद्बोधन में कोटा रीजन की फेडरेशन में मजबूत भागीदारी को दोहराते हुए कोटा की विभिन्न जेएसजी इकाइयों की सराहना की। उन्होंने कोटा और बूंदी के बाद झालावाड़, रावतभाटा तथा बांरा में भी ग्रुप विस्तार के प्रयास करने तथा वहां लोगों को संगठित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक व फेडरेशन के पूर्व संयुक्त सचिव अनिल काला ने बताया कि जोन-6 में ,वर्तमान में 400 से अधिक दंपति सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न ग्रुप विगत 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं और इन ग्रुपों के प्रतिभावान सदस्यों ने जिम्मेदारियां निभाते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित की है। उन्होंने मांग रखी कि ऐसे योग्य सदस्यों को फेडरेशन व रीजन स्तर के पदों पर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

नॉर्दन रीजन फेडरेशन के पूर्व वाइस चेयरमैन मनीष जैन अपने उद्बोधन में संगठन और कार्यकर्ताओं के आपसी विचारों के तालमेल पर प्रकाश डाला। मंच पर नॉर्दन रीजन के पदाधिकारी सुनील पहाड़िया, संगिनी को-ऑर्डिनेटर मोनिका जैन, जोन-3 की को-ऑर्डिनेटर रेणु लुहाड़िया तथा जोन-6 के को-ऑर्डिनेटर सुरेश जैन ‘नगेदा’ आसीन रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजू कासलीवाल ने किया।

इस अवसर पर जेसजी कोटा के अध्यक्ष प्रदीप टोंग्या, मैत्री के अध्यक्ष राजकुमार जैन, चंबल सिटी के अध्यक्ष कपिल शाह, जे एस जी बूंदी के अध्यक्ष योगेश गंगवाल, जे एस जी कोटा आगम के अध्यक्ष मनोज जैन, संगिनी कोटा की अध्यक्ष रिंकल लोढ़ा, एवं चंबल सिटी संगिनी की अध्यक्ष मंजू अजमेरा,एवं ग्रुप्स के संस्थापक एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगिनी को-ऑर्डिनेटर मोनिका जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles