– रामावतार राठौर
“इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट एवं इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवॉर्डी सुनील कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति में जयपुर में साहु प्रीमियर लीग सीजन-1 का सफल आयोजन, ,””शास्त्री नगर सीनियर टीम बनी चैंपियन”
प्रतियोगिता में इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट, इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवॉर्डी एवं राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू मुख्य अतिथि (Guest of Honour) के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपने संघर्ष, अनुशासन और खेल जीवन के अनुभव साझा किए तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सुनील साहू को दुपट्टा ,मोमेंटम देकर सम्मानित किया । सुनील साहू ने इंटरनेशनल गेम में सिल्वर मेडल नेशनल गेम में लगातार 6 मेडल जीते और गत 3 वर्ष में 20 मेडल जीते। राजस्थान के गृह मंत्री अमित शाह, भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उर्जा मंत्री,अशोक गहलोत,खेल मंत्री,अलग सभी मंत्रीगण ने सुनील को सम्मानित किया और पर्सनल अकाउंट पर ट्वीट कर बधाई दी। सुनील कुमार साहू के प्रश्न अब इंडिया करंट जीके, राजस्थान करंट जीके की पुस्तक में अब सुनील साहू पैरा ओरम्पिक गेम्स की तैयारी कर रहे है । सुनील साहू ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, भाईचारे और समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन गणेश महारानिया (साहु फिल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर), कन्हैया गागरनिया एवं कुसुम गागरनिया द्वारा किया गया। समापन समारोह में विजय नारायण मेहरानियां, गिरधारी मेहरानियां, त्रिलोक भानगढ़, दिवेश मेहरानियां सहित साहु समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को साहु समाज की ओर से स्मृति चिन्ह, मेडल एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साहु प्रीमियर लीग सीजन-1 खेल भावना, भाईचारे और साहु समाज की एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। इस प्रतियोगिता ने युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया तथा समाज में खेलों के प्रति जागरूकता, उत्साह और सकारात्मक वातावरण को नई दिशा दी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रतियोगिता को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
जयपुर, जयपुर के चौगान स्टेडियम, गंगोरी बाजार में 27 एवं 28 जून को साहु प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-1 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन निखिल मेहरानिया एवं विष्णु मंगलोदिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें साहु समाज के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर सीनियर, हीदा की मोरी सीनियर, चांदपोल, चौड़ा रास्ता, शिवदासपुरा, गोपालपुर, दूदू, झोटवाड़ा, शास्त्री नगर जूनियर, हीदा की मोरी जूनियर एवं मॉडल टाउन की टीमें शामिल रहीं। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शिवदासपुरा, गोपालपुर, शास्त्री नगर सीनियर एवं दूदू की टीमों ने स्थान बनाया। फाइनल मुकाबला शास्त्री नगर सीनियर टीम और शिवदासपुरा टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शास्त्री नगर सीनियर टीम ने 10 ओवर में 173 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवदासपुरा की टीम 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस प्रकार शास्त्री नगर सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साहु प्रीमियर लीग सीजन-1 का खिताब अपने नाम किया, जबकि शिवदासपुरा उपविजेता रही।
फाइनल मुकाबले में पवन साहू ने मात्र 33 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं मनीष साहू ने 9 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रेस रिपोर्टर श्री रामावतार राठौर (कराड़िया परिवार)।





