Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर फूटा कांग्रेस का आक्रोश

7 दिन में प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो महिला कांग्रेस स्वयं कराएगी स्थापना : शालिनी गौतम

कोटा/गवर्मेंट कॉलेज, कोटा परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर गुरुवार को कांग्रेस और एनएसयूआई ने कड़ा विरोध जताया। एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं के आह्वान पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद शालिनी गौतम प्रतिनिधिमंडल के साथ कॉलेज पहुँचीं तथा कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई और प्रतिमा की शीघ्र पुनर्स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

शालिनी गौतम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, युवा शक्ति और राष्ट्रनिर्माण के शाश्वत प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाली घटना है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शालिनी गौतम ने कॉलेज प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पुनः स्थापित नहीं कराई गई, तो महिला कांग्रेस स्वयं जनसहयोग से प्रतिमा स्थापित कराएगी। महापुरुषों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर शालिनी गौतम ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि शैक्षणिक संस्थानों में ही राष्ट्र के महापुरुषों की प्रतिमाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि घटना के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव, प्रताड़ना अथवा पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस परिवार छात्रों के न्यायसंगत संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर जनहित में व्यापक आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।

इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव शुभम गोचर, वरिष्ठ छात्र नेता भगवान सिंह भाटी, अंकित पांचाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा, कावेरी, मोहित वाल्मीकि सहित एनएसयूआई एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles