Thursday, July 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नासिया जी दादाबाड़ी, कोटा के मानवता की सेवा एवं परोपकार की ओर बढ़ते कदम

कोटा/मानवता की सेवा एवं परोपकार की भावना को साकार करते हुए तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नासिया जी दादाबाड़ी, कोटा में हेल्थ चेकअप एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

शिविर में 104 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप डॉ. प्रीति (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सलाहकार प्रिया जैन, मनोज कुमार एवं दिलीप जैन भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान एवं अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ निरंतर बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए नियमित एवं संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, पर्याप्त नींद, प्राणायाम तथा ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। इन स्वस्थ आदतों को अपनाकर मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बी.पी.), पाचन संबंधी समस्याओं सहित अनेक मानसिक एवं शारीरिक रोगों से बचा जा सकता है।

शिविर के मुख्य संयोजक धर्मचंद धनोपिया ने बताया कि “Happy Eating” और “Healthy Eating” दोनों अलग-अलग अवधारणाएँ हैं। स्वस्थ भोजन का अर्थ केवल स्वादिष्ट भोजन करना नहीं, बल्कि शरीर की आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित एवं पौष्टिक आहार का चयन करना है। शिविर के दौरान रोगियों द्वारा पूछे गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा दिए गए तथा उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, पौष्टिक खाद्य पदार्थों के चयन एवं उनके सही उपयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नासिया जी दादाबाड़ी, कोटा के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने डॉ. प्रीति एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर से लाभान्वित सभी रोगियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. प्रीति एवं उनकी टीम ने भी क्षेत्र कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles