Tuesday, July 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

CBN की बड़ी कार्रवाई: 2.5 टन अवैध डोडा चूरा और कंटेनर ट्रक जब्त

-भारत सिंह चौहान

कोटा/”नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भादेसर-चित्तौड़गढ़ रोड पर एक कंटेनर ट्रक को रोका और उक्त कंटेनर ट्रक के अंदर रखे अवैध डोडा चूरा के 123 बोरों से कुल 2498.960 किलोग्राम बरामद किया गया।

विशिष्ट गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान पंजीयन संख्या वाला एक कंटेनर ट्रक भदेसर क्षेत्र से मारवाड़ क्षेत्र की ओर भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा की तस्करी कर रहा था। सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा के अधिकारियों की एक टीम का गठन कर रविवार की देर रात्रि को संदिग्ध मार्ग पर रवाना किया गया तथा संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई। उक्त संदिग्ध वाहन की पहचान होने पर सीबीएन अधिकारियों द्वारा उसे रुकने का संकेत दिया गया, किन्तु वाहन चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने का प्रयास किया। वाहन को रोकने की कार्रवाई के दौरान सीबीएन अधिकारियों द्वारा एक राउंड फायर किया गया। इसके पश्चात वाहन में सवार व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर कंटेनर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। संरक्षा की दृष्टि से सड़क पर वाहन की तलाशी लेना उपयुक्त नहीं होने के कारण कंटेनर ट्रक को सीबीएन, कोटा कार्यालय लाया गया। वहां विधिवत तलाशी लेने पर कंटेनर के भीतर रखे 123 बोरों से कुल 2498.960 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध डोडा चूरा तथा उक्त कंटेनर ट्रक को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles