कोटा चन्द्रसल पत्रकार आवासीय योजना के लंबित मामले को लॉटरी खोल भूखंड़ आवंटन करने की मांग को लेकर, एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा आए, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से के. डी. ए. में मिल कर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को याद दिलाया कि, इसके पहले भी एसोसिएशन की तरफ से मंत्री एवं के. डी. ए. के अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस योजना की लॉटरी शीघ्र खोलने की मांग की जा चुकी हैं।
प्रतिनिधि मंडल में संभाग प्रभारी भारत सिंह चौहान और नूर अहमद पठान शामिल थे।






