कोटा। भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन द्वारा प्याऊ का उद्घाटन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह जानकारी गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के जिम्मेदार अरशद अंसारी ने दी। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद तफ़ज्जुल रहमान साहब ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डीवाईएसपी अनीस अहमद उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोलाना शारिक मदनी, डीसीएम के पूर्व जनरल मैनेजर प्रमोद त्रिपाठी जी, व्यापार संघ के अध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी रमेश नाकोड़ा, इकबाल भाई सचिव व्यापार संघ, मुकीम भाई, फ़ारूक़ भाई, सय्यद वाहिद अली, आमिर रजा, शाहिद मदनी, इशरत अली, डॉक्टर अशफाक, मुस्तानिर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अनीस अहमद ने कहा कि प्याऊ का उद्घाटन कर राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की इस जनसेवा की सराहना की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि जल सेवा और वृक्षारोपण दोनों ही समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व हैं तथा ऐसे सामाजिक कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।






