Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा का बढ़ा मान: रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर कालीचरण राजपूत की पुत्री और दामाद को IIT खड़गपुर से पीएचडी की उपाधि

कोटा का बढ़ा मान: रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर कालीचरण राजपूत की पुत्री और दामाद को IIT खड़गपुर से पीएचडी की उपाधि

कोटा। रेलवे के सेवानिवृत्त टेलीकॉम इंजीनियर कालीचरण राजपूत के परिवार के लिए गर्व का अवसर रहा। उनकी पुत्री नेहा राजपूत एवं दामाद रोहित ने Indian Institute of Technology Kharagpur से अपने-अपने शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

दीक्षांत समारोह में 4 जुलाई 2026 को दोनों को अलग-अलग शोध विषयों पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। नेहा राजपूत ने Dr. Momin Banerjee के निर्देशन में “कृषि उत्पादों की सप्लाई चेन प्रबंधन” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।

वहीं उनके दामाद रोहित ने Poonam Tripathi के निर्देशन में “कृषि उत्पादों के लिए सोलर डिजाइन” विषय पर अपना शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

नेहा राजपूत की शैक्षणिक उपलब्धियां पहले से ही उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था, जबकि रोहित ने पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। वर्तमान में रोहित Indian Institute of Technology Kanpur, उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं।

कालीचरण राजपूत के परिवार की इस दोहरी उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों शोधार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि कोटा शहर के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles