रामावतार राठौर
कोटा/श्री मंगलेश्वर महादेव व्यायाम शाला के संस्थापक एवं गुरुजी नाथूलाल जी पहलवान का जन्मदिन बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । गुरुजी नाथूलाल जी पहलवान माली समाज के गौरव, समाजसेवी और देश प्रेम की भावना सदैव दिल में रही । जिन्होंने अपना पूरा जीवन कुश्ती को समर्पित कर दिया । यह वह शख्सियत हैं जिन्होंने पहली बार कोटा की धरा पर अखाड़ा , जूडो कराटे, खेल कूद की नींव रखी।पिता तुल्य गुरुजी नाथूलाल जी पहलवान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सभी राजगणों , समाजसेवी महिला एवं पुरुषों, कार्यकर्ता सहयोगिगणों व्यक्तियो साथियों और परिवार जनों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी । इनके पुत्रों में भानु जी सुमन पीटीआई, महेंद्र सुमन सीआईडी , राकेश सुमन फौज में पदस्थ है।आप ऐसे ही माली समाज व देश का नाम रोशन करते रहे, सभी ने उनके दीर्घायु की कामना दी ।






