Sunday, July 5, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जुलाई माह में छाता वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान का निर्णय

कोटा/रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन कोटा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, को गणेश उद्यान स्थित बड़ी छतरी पर उत्साहपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने की। महामंत्री आर.के. जैन, रामस्वरूप अजमेरा, अजय सोरल, परमानंद गोयल, देवेंद्र सिंह चौहान, रवि गुप्ता, लक्ष्मण सिंह चंद्रावत, प्रतीक गोयल,राकेश शर्मा, बी.एस.चंद्रावत, एल. आर.सिन्हा,अरविंद शर्मा, महावीर जैन, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, महावीर विजय, गोपाल गर्ग सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि समाज सेवा के एक नए और सार्थक अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों से निरंतर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जो समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जुलाई माह 2026 में प्रस्तावित सेवा एवं सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तय करना था, ताकि जरूरतमंद वर्ग तक सहायता समय पर एवं प्रभावी रूप से पहुँचाई जा सके।

आयोजन समिति के देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए कि भीषण गर्मी एवं आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जुलाई माह में शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों तथा दैनिक श्रमिकों के बीच निःशुल्क छाता वितरण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को धूप एवं वर्षा से राहत प्रदान करना है।

इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अंतर्गत शहर के विभिन्न पार्कों, विद्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं फलदार पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित सदस्य स्वयं वहन करेंगे, जिससे पौधे दीर्घकालिक रूप से पर्यावरण संतुलन में योगदान दे सकें।

बैठक के अंत में महामंत्री आर.के. जैन ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इन सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में अधिक से अधिक सक्रिय भागीदारी निभाएँ तथा अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। बैठक का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles